My Computer Guru » हार्डवेयर » कंप्यूटर के कितने पार्ट्स होते हैं Computer Parts

कंप्यूटर के कितने पार्ट्स होते हैं Computer Parts

कंप्यूटर के कितने पार्ट्स होते हैं Computer Parts : नमस्कार दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम आपको कंप्यूटर के बारे में बताएंगे। इसके कोन कोन से पार्ट्स है इसके बारे में बताएंगे।

आज के युग में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं होगा जिसे कंप्यूटर के बारे मे जानकारी ना हो। हर एक व्यक्ति कंप्यूटर के बारे में जानता है। लेकिन क्या हर एक व्यक्ति को कंप्यूटर का पूरा नाम पता है? क्या हर व्यक्ति को इसके पार्ट्स के बारे में पता है? हो सकता है पता हो लेकिन हर एक को शायद नही पता होगा। तो चलिए आज हम जानेंगे की कंप्यूटर का पूरा नाम क्या है और इसके कितने पार्ट्स हैं।

computer-parts

कंप्यूटर का पूरा नाम

दोस्तों कंप्यूटर का पूरा नाम है – कॉमन ऑपरेटिंग मशीन पर्पसली यूज्ड फॉर टेक्नोलॉजिकल एंड एजुकेशनल रिसर्च । कंप्यूटर को हिंदी में संगणक कहते हैं।

कंप्यूटर के कितने पार्ट्स होते है ?

जब हम स्टार्टिंग में कंप्यूटर चलाते है तब हमें इसके बारे में इतनी जानकारी नही होती है लेकिन कुछ समय के बाद हम अच्छे से कंप्यूटर चलाना सीख जाते है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि कंप्यूटर के भी पार्ट्स होते हैं? अगर नहीं तो चलिए आज हम इसके पार्ट्स के बारे में जानते हैं। कंप्यूटर के मुख्य तीन पार्ट्स होते हैं। इनपुट पार्ट्स  , आउटपुट पार्ट्स  और स्टोरेज डिवाइस।

कंप्यूटर के इनपुट पार्ट्स

ये कंप्यूटर के वे पार्ट्स होते है जिनके द्वारा डाटा को इनपुट किया जाता है या कंप्यूटर को इनफॉर्मेशन दी जाती है। चलिए जानते है कंप्यूटर के कुछ इनपुट पार्ट्स के बारे में।

1. Mouse

ये एक इनपुट डिवाइस है। हम कंप्यूटर में कोई भी एक्शन करते है तो माउस की मदद से ही करते है। इसे कर्सर कंट्रोल डिवाइस भी कहते हैं । इसमें एक लेफ्ट बटन होता है और एक राइट बटन होता है और बीच में एक  व्हील होता है जो स्क्रीन पे कर्सर को कंट्रोल करता है।

2. Keyboard

 यह भी एक इनपुट डिवाइस है जिससे हम कुछ भी टाइप करते है या कुछ और इनपुट काम करते है तो हम कंप्यूटर में दिखाई देता है। कीबोर्ड्स key size में आते है जैसे 84 keys ,104 keys या 108 keys। मार्केट्स में ज्यादातर 104 या 108 किया वाले कीबोर्डस मिलते हैं।

3. Scanner

Scanner भी एक इनपुट डिवाइस है जो किसी सोर्स से इमेजेस को और डाटा को कैप्चर करता है । कैप्चर किए गए डाटा को ये डिजिटल फॉर्म में कन्वर्ट करके डिस्क में स्टोर कर देता है।

4. Microphone

ये एक माइक की तरह होता है। जब हम इसमें कुछ बोलते हैं तो ये हमारी साउंड को डिजिटल फॉर्म में कन्वर्ट करके कंप्यूटर में दिखाता है।

कंप्यूटर के आउटपुट पार्ट्स

ये कंप्यूटर के वो पार्ट्स है जिसकी मदद से कोई डाटा या इनफॉर्मेशन ली जाती है। तो चलिए अब हम कंप्यूटर के कुछ आउटपुट पार्ट्स के बारे में जानते हैं।

1. Monitor

Monitor को VDU ( visual digital unit) भी कहा जाता है। ये कंप्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है जो कंप्यूटर पे किए गए काम को एक स्क्रीन पर दिखाता है।

2. Printer

Printer एक आउटपुट डिवाइस है जो कंप्यूटर में से डाटा या इमेजेस को पेपर पर प्रिंट करके हम देता है ।

3. Speaker

Speaker भी एक आउटपुट डिवाइस है क्योंकि कंप्यूटर इनकी मदद से हमे आउटपुट देता है। इनके अलावा और भी कई इनपुट और आउटपुट डिवाइस होते है बस आपको ये ध्यान रखना है की जिससे डाटा या इनफॉर्मेशन को इनपुट किया जाता है वो इनपुट डिवाइस और जिससे डाटा या इनफॉर्मेशन को आउटपुट किया जाता है उनको आउटपुट डिवाइस कहते हैं।

कंप्यूटर के स्टोरेज डिवाइस

दोस्तों जब भी हम कोई नया कंप्यूटर , लैपटॉप या फोन लेने जाते हैं तो सबसे फल हम उसकी स्टोरेज देखते हैं उसकी RAM देखते हैं जिससे हम पता चलता है की कौन सा फोन , लैपटॉप या कंप्यूटर कितना अच्छा है। तो चलिए पता करते हैं कंप्यूटर के कुछ स्टोरेज डिवाइस के बार में।

1. RAM (Random Access Memory)

जब हम कम्प्यूटर में कोई काम करते है या कोई फाइल बनाते है तो हम इसे कंप्यूटर में सेव कर देते है लेकिन वो काम या फाईल कंप्यूटर में सेव होने से पहले RAM (Random Access Memory) में सेव होती है।

RAM हमारे डाटा को कुछ समय के लिए ही सेव करता है इसलिए इसे टेंपरेरी मेमोरी भी कहा जाता है। RAM आपके डाटा को तब तक सेव करके रखता है जब तक आपका कंप्यूटर ऑन होता है । पावर यदि बीच में बंद हो जाती है तो ये डाटा डिलीट हो जाता है।

2. Hard disc

यह कम्प्यूटर का एक स्टोरेज डिवाइस होता है जो डाटा , प्रोग्राम और सॉफ्टवेयर को स्टोर करता है। कंप्यूटर में हम जो काम करते है वो डाटा होता है, कंप्यूटर में जिस चीज पर हम काम करते हैं उसे सॉफ्टवेयर कहते है, और जो प्रोग्राम होता है वो होता है जैसे विंडो7, विंडो8, विंडो10 एक हार्ड डिस्क के अंदर स्टोरेज कैपेसिटी किलो बाइट (kb) से लेकर टेरा बाइट (tb) तक होती है।

3. Processor

इसका दूसरा नाम है CPU ये कम्प्यूटर में लगे सभी पार्ट्स को कंट्रोल करता है। इसे हम ब्रेन ऑफ द कंप्यूटर भी कहते है।

4. DVD R/W

 इसमें हम किसी सीडी या डीवीडी को डाल कर उसे कंप्यूटर में देख सकते हैं। इसकी सहायता से हम अपनी सीडी और डीवीडी का डाटा कंप्यूटर में भी सेव कर सकते हैं। इन सभी पार्ट्स के अलावा भी कंप्यूटर के कुछ पार्ट्स होते हैं जिनका कंप्यूटर में उसे होता है। जैसे :

5. CPU Fan

जब हम कंप्यूटर को on करते है तो processor heat करता है , इसी heat को कुल करने के लिए CPU Fan का इस्तेमाल किया जाता है।

6. SMPS

Switched Mode Power Supply (SMPS) का काम होता है की कंप्यूटर के किस पार्ट में कितना करेंट चाहिए। इस सिस्टम में बहुत सारी केबल्स होती है जिससे सभी पार्ट्स में करेंट को सप्लाई किया जाता है। इसमें 230V AC ( alternative current) input होता है और केबल्स से DC current सभी पार्ट्स में सप्लाई किया जाता है।

7. Motherboard

यह कम्प्यूटर का वो पार्ट होता है जिससे बाकी सभी पार्ट्स जैसे CPU , RAM , SMPS etc. कनेक्ट होते है।

8. Cabinet

ये कंप्यूटर का वह डिवाइस है जिसमे हम CPU or motherboard जैसे पार्ट्स को लगाते हैं।

9. VGA Cable

इसका पूरा नाम होता है Video Graphic Array । जो भी हम CPU की मदद से कम्प्यूटर में देखते है वो इसी की मदद से देखते हैं। इसमें दो केबल होती हैं जिनमे से एक CPU में और एक कंप्यूटर में लगती है।

10. Power cable

जब हम कंप्यूटर on करते है तो उसे on करने के लिए जो पावर चाहिए होती है वो इसे के द्वारा लाई जाती है।

इनपुट और आउटपुट में क्या डिफरेंस हैं?

Input parts / devicesOutput parts / devices
Input device के द्वारा डाटा या इंफॉर्मेशन कंप्यूटर को दिया जाता है।कंप्यूटर जिसकी सहायता से हमें डाटा  या इंफॉर्मेशन देता है उसे आउटपुट डिवाइसेज कहते हैं।
यह उपयोगकर्ता के निर्देशों को लेता है।यह उपयोगकर्ता को निर्देश देता है।
उपयोगकर्ता इनपुट डिवाइसेज को बाहर से कंट्रोल करता है और कंप्यूटर के अंदर कार्य होता है।यह कंप्यूटर के अंदर से कंट्रोल होते हैं और बाहर कार्य देते हैं।
उदाहरण : कीबोर्ड , mouse, scanner आदि।उदाहरण: monitor , printer , speaker आदि।

सामान्य प्रश्न (FAQ)

भारत में कंप्यूटर कब आया?

सन 1952 में भारत में पहला कंप्यूटर आया था।  इसे भारतीय सांख्यिकी संस्थान में डॉक्टर द्विजेश दत्ता द्वारा कोलकाता में स्थापित किया गया था। लेकिन यह बाहर से मंगाया गया था।

भारत में सबसे पहला कंप्यूटर कौन सा तैयार हुआ था?

आज भारत में कई कंप्यूटर बन चुके है लेकिन सबसे पहला कंप्यूटर जो भारत में बना था उसे ‘ सिद्धार्थ ’ के नाम से जाना जाता है। परम 8000 पहला सुपर कंप्यूटर है जो भारत में ही तैयार हुआ था। यह कंप्यूटर 1991 में विजय भटकर द्वारा उस समय बनाया गया जब अमेरिका ने इंडिया को सुपर कंप्यूटर देने से इनकार कर दिया।

कंप्यूटर साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है?

कंप्यूटर साक्षरता दिवस 2 दिसंबर को मनाया जाता है। इसे इंग्लिश में वर्ल्ड कंप्यूटर लिटरेसी डे के नाम से जाना जाता है।

विश्व में सबसे ज्यादा कंप्यूटर किस देश में है?

विश्व में सबसे ज्यादा कंप्यूटर USA में है । लेकिन सबसे तेज चलने वाला कंप्यूटर चाइना में है। दोस्तों सबसे ज्यादा कंप्यूटर वाले देश में से हमारा भारत 19वें नंबर पर आता है।

Conclusion:

दोस्तों, आज हमने कंप्यूटर और उसके पार्ट्स के बारे में जानकारी प्राप्त की है, अगर आपको इसके बारे में अधिक जानना हो तो आप कमेंट सेक्शन में कमेंट कर सकते हैं। आशा करते हैं हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। यदि आपको दी गई जानकारी में कोई समस्या हो तो आप बेझिझक कोई भी सवाल कर सकते हैं।

अगर आपको हमारे इस आर्टिकल से कोई भी मदद मिली हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी साझा जरूर करें। जय हिंद, जय भारत।

My Computer Guru

कंप्यूटर के अलग - अलग क्षेत्रों के एक्सपर्ट इस वेबसाइट पर आर्टिकल लिखते है। आपको कंप्यूटर के बारे में बेसिक से लेकर एडवांस जानकारी इस वेबसाइट www.mycomputerguru.in पर सरल भाषा में बताया जाता है। कंप्यूटर में आपका इंटरेस्ट है तो यह वेबसाइट सिर्फ आपके लिए ही है।

Leave a Comment