My Computer Guru » कंप्यूटर का उपयोग » अस्पताल में कंप्यूटर का उपयोग Computer Use in Hospital

अस्पताल में कंप्यूटर का उपयोग Computer Use in Hospital

अस्पताल में कंप्यूटर का उपयोग computer use in hospital : आज के इस आर्टिकल के जरिए हम अस्पताल में कंप्यूटर का उपयोग के बारे में जानेंगे, कई सालों से कंप्यूटर स्वास्थ्य सेवा में प्रशासनिक कार्य कर रहा है, जैसे-जैसे तकनीक का विकास हुआ चिकित्सा सुविधा में कंप्यूटर का प्रयोग सामान्य होता गया।

आज के समय में अस्पताल में कंप्यूटर का बहुत ही अधिक उपयोग किया जाता है, अस्पताल के लगभग सभी कामों में जैसे कि नर्स स्टेशन, प्रयोगशाला, बेडसाइड, कंप्यूटर रूम, चिकित्सा बिलिंग विभाग आदि हर जगह कंप्यूटर का इस्तेमाल होता है।

वर्तमान में अस्पताल / चिकत्सा का क्षेत्र कंप्यूटर्स पर बहुत ही अधिक निर्भर हो गया है, अगर आप अस्पताल में कंप्यूटर का उपयोग संबंधित जानकारी जानने के इच्छुक हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है, इस आर्टिकल को पढ़कर आपको बहुत ही आनंद आएगा।

क्योंकि इस आर्टिकल में आज हम अस्पताल में कंप्यूटर की उपयोगिता के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे, अगर आप इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान से पढ़ते हैं तो उसके बाद आपको अस्पताल में कंप्यूटर की उपयोगिता जानने के लिए कहीं और जाने की कोई आवश्यकता नहीं होगी।

तो चलिए दोस्तों वक्त बर्बाद न करते हुए आर्टिकल को जल्दी से जल्दी शुरू करते हैं और जान लेते हैं कि अस्पताल में कंप्यूटर का क्या उपयोग है, उम्मीद करता हूं कि आपको हमारा यह आर्टिकल जरूर पसंद आएगा।

computer-use-in-hospital

कंप्यूटर क्या है ?

कंप्यूटर मनुष्य के द्वारा बनाई गई आज तक की सबसे बेहतरीन मशीन है, यह एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन होती है जो व्यक्ति के द्वारा दिए गए इनपुट डाटा को प्रोसेस करके सूचनाओं को परिणाम के रूप में पेश करती है, कंप्यूटर ने रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत ज्यादा प्रभाव डाला है।

कंप्यूटर का इस्तेमाल लगभग हर क्षेत्र में किया जाता है जैसे कि अस्पताल, बैंक, स्कूल, कॉलेज, ऑफिस, विज्ञान, अनुसंधान आदि, आज के समय में लोगों के द्वारा कंप्यूटर बहुत ही अधिक इस्तेमाल किया जाता है और लोगों के बीच यह बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो गया है।

इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है कि कंप्यूटर के जरिए किसी भी काम को बड़ी ही आसानी से, जल्दी से और सटीकता से किया जा सकता है, Computer शब्द को लैटिन भाषा के ‘Computare’ से लिया गया है जिसका मतलब होता है गणना करना।

आसान भाषा में आप कह सकते हैं कि कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जिसका उपयोग तेजी से कैलकुलेशन करने के लिए होता है।

अस्पताल में कंप्यूटर के उपयोग क्या है ?

आज के समय में लगभग सभी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र डिजिटल हो गए हैं, अस्पतालों को कंप्यूटर की आवश्यकता होती ही है, अस्पताल में कंप्यूटर के बहुत सारे उपयोग हैं, यह सभी उपयोग अस्पताल के माहौल में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

हालांकि अस्पताल में कंप्यूटर के बहुत सारे उपयोग होते हैं लेकिन यहां पर हम आपको अस्पताल में कंप्यूटर के कुछ महत्वपूर्ण और लोकप्रिय उपयोग बताएंगे, अस्पताल में कंप्यूटर के उपयोग कुछ इस प्रकार हैं-

1. रोगी डेटा को संग्रहित करना

रोगी की जांच करने के दौरान डॉक्टर्स और नर्स देखभाल के लिए नोट्स तैयार कर सकते हैं और उसमें बीमारी का इलाज लिख सकते हैं, इससे फायदा यह होता है कि लिखावट समझ में ना आना या उस परिस्थिति के दौरान हुई गलती को याद करना जैसी परेशानियों की संभावना को समाप्त कर देता है।

इसे दक्षता जोड़ने में भी काफी मदद मिलती है क्योंकि मौके पर मौजूद डॉक्टर्स और नर्स के द्वारा उचित जानकारी दर्ज कर ली जाती है।

2. चिकित्सा इमेजिंग और उपकरण

आमतौर पर मेडिकल पीसी का उपयोग चिकित्सा उपकरणों को नियंत्रण में रखने के लिए किया जाता है जिनका काम अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एमआरआई या रक्त परीक्षण करना होता है, इसके अलावा डॉक्टर्स और नर्स को मरीजों की स्थिति समझने में मदद मिलती है।

कंप्यूटर के जरिए एक्स-रे, वीडियो या फोटो दिखने से मेडिकल टीम को उपचार करने की व्याख्या करने में आसानी होती है और मरीजों का बेहतर इलाज हो पाता है।

3. रोगी को निगरानी करना

अस्पतालों में मशीन मॉनिटरिंग करके मरीजों की जान बचाई जा सकती है, कंप्यूटर के जरिए मेडिकल लैब उपकरण, हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड प्रेशर मॉनिटर और अन्य जरूरी चिकित्सा उपकरणों को नियंत्रित किया जा सकता है।

चिकित्सा के क्षेत्र में ऐसे बहुत सारे मामले आते हैं जहां मरीजों की चिकित्सा के लिए कंप्यूटर प्रक्रियाएं डॉक्टर्स के बहुत ही ज्यादा काम आती हैं, इससे मरीज और कर्मियों दोनों के लिए स्थिति को अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित बनाया जाता है।

कंप्यूटर उपकरणों के जरिए मरीजों की निगरानी रखी जाती है, यह उपकरण मरीजों का डेटा इकट्ठा करते हैं ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर यह काम आ सके।

4. मेडिकल लैब्स

मेडिकल लैब्स में Computers ने मेडिकल टेस्ट्स को सटीक रूप से स्वचालित बनाने और टेस्ट्स की गुणवत्ता को बढ़ाने में बहुत ही ज्यादा सहायता की है, आज के समय में ऐसी बहुत सारी स्वचालित मशीन उपलब्ध हैं जो मेडिकल परीक्षण को बड़े पैमाने पर सटीकता और तेजी से करती हैं।

आज के समय में उपलब्ध उपकरणों की सहायता से स्वास्थ्य की निगरानी घर पर भी की जा सकती है, उदाहरण के लिए मधुमेह और रक्तचाप की निगरानी आप डिजिटल उपकरणों की सहायता से घर बैठकर बड़ी ही आसानी से करवा सकते हैं, लेकिन आपको एक बात का ध्यान रखना होता है कि इसके लिए आपको डॉक्टर्स से परामर्श अवश्य कर लेना चाहिए।

5. भंडार

मरीज के उपचार के लिए यह जानना बहुत ही जरूरी होता है कि स्टॉक में कौन सी दवाइयां उपलब्ध हैं, इसलिए इन्वेंटरी सूचनाओं की जानकारी रखना बहुत ही जरूरी होता है, अगर डॉक्टर ने ऐसी दवाई बता दी जो स्टॉक में ही नहीं है तो रिकवरी धीमी हो सकती है।

इसलिए कंप्यूटर के माध्यम से इन्वेंटरी को ट्रैक करके कुछ गलत होने की संभावनाओं को समाप्त करने के लिए कर्मचारियों को तुरंत सूचना दी जा सकती है ताकि अचानक से जरूरत पड़ने पर मरीज की उपचार योजना को बदला जा सके या सही ढंग से किया जा सके।

कुछ दवाओं को बहुत ही ज्यादा संभाल कर रखा जाता है और उन्हें सावधानीपूर्वक ट्रैक करने के लिए कंप्यूटर का ही इस्तेमाल किया जाता है, कंप्यूटर तकनीक उनके नियंत्रण को सही ढंग से बनाए रखती है और गलत हाथों में जाने से बचाती है।

6. शोध करने में

स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में कंप्यूटर ने चिकित्सा कर्मचारियों के ज्ञान को बहुत ही ज्यादा बढ़ा दिया है, आज के समय में किसी खास बीमारी के उपचार योजना को अधिक जानना हो तो डॉक्टर्स चिकित्सा डेटाबेस की सहायता ले सकते हैं।

कंप्यूटर के जरिए बीमारियों के कारण और उनके इलाज के लिए सिमुलेशन चलाया जा सकता है, कंप्यूटर्स से शोध करने पर सफलता की संभावना बढ़ जाती है।

7. संचार टेलीमेडिसिन

स्वास्थ्य कर्मियों का जीवन बहुत ही व्यस्त होता है, वह संचार के लिए कंप्यूटर का उपयोग कर सकते हैं, इससे उनके काम में दक्षता और सरलता होती है, संदेश या नोट्स लिखने की बजाय वह रियल टाइम में चैट कर सकते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर सही टाइम पर जानकारी को प्रसारित किया जा सके।

पहले के समय में टेलीमेडिसिन का विकल्प उपलब्ध नहीं था, लेकिन आज के समय में कंप्यूटर तकनीक की सहायता से डॉक्टर्स दुनिया भर के सहयोगियों के साथ संवाद करने में सक्षम हैं, वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिक अस्पताल जाए बिना ही ईलाज करवा सकते हैं, आपदा वाले इलाकों में तो टेलीमेडिसिन बहुत ही उपयोगी साबित होती है।

8. स्वास्थ्य संबंधी देखभाल

कंप्यूटर को स्वास्थ्य संबंधी देखभाल करने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया जाता है, कंप्यूटर के जरिए खून की समस्याओं को तेजी से पहचाना जा सकता है, और बाद में कंप्यूटर इन समस्याओं का समाधान करने में भी एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, आज के समय में अस्पतालों में कंप्यूटर का प्रयोग बहुत ही अधिक मात्रा में किया जाता है।

अस्पताल में कंप्यूटर का उपयोग करने के लाभ

कंप्यूटर की बहुत सारी विशेषताएं होती हैं लेकिन हम यहां पर आपको कंप्यूटर की प्रमुख विशेषताओं के बारे में बताएंगे, कंप्यूटर की विशेषताएं कुछ इस प्रकार हैं-

  • कंप्यूटर के अंदर आप एक समय में कई काम कर सकते हैं जिससे आपका काफी समय बच जाता है।
  • कंप्यूटर आपके सभी प्रश्नों का हल निकालने के लिए ऑटोमैटिक तकनीक का इस्तेमाल करता है।
  • कंप्यूटर के जरिए आप किसी भी तरह की उलझनों को सुलझा सकते हैं।
  • कंप्यूटर के अंदर आप बहुत ही अधिक मात्रा में डेटा को स्टोर करके रख सकते हैं।
  • कंप्यूटर के काम करने की स्पीड बहुत ही तेज है।
  • कंप्यूटर आपके प्रश्नों का उत्तर सटीकता से देता है।
  • कंप्यूटर पर आप पूरी तरह से भरोसा कर सकते हैं, यह आपके दिशा निर्देशों का सही से पालन करता है।
  • इंसान काम करके थक सकता है लेकिन कंप्यूटर कभी नहीं थकता है, कंप्यूटर किसी भी काम को लगातार कई घंटों तक कर सकता है।

अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

स्वास्थ्य के क्षेत्र में कंप्यूटर का क्या उपयोग है?

स्वास्थ्य के क्षेत्र में कंप्यूटर एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, कंप्यूटर का उपयोग हेल्थकेयर में बहुत ही अधिक होता है क्योंकि कंप्यूटर कुशल, प्रभावी, जवाबदेह और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करता है, अस्पताल में ERP और विशेष सॉफ्टवेयर की गतिविधियों को स्वचालित करने के लिए कंप्यूटर का उपयोग होता है, इनके अलावा भी कंप्यूटर के बहुत सारे उपयोग होते हैं जिनके बारे में हमने आपको ऊपर विस्तार में बता दिया है।

चिकित्सा के क्षेत्र में कंप्यूटर क्या काम आता है?

चिकित्सा के क्षेत्र में कम्प्यूटर के जरिए लगभग सभी प्रकार की जांच की जाती हैं जैसे कि सोनोग्राफी, एक्स-रे, ईसीजी आदि, आईसीयू में जो मरीज भर्ती होता है उसकी हार्टबीट भी कंप्यूटर के जरिए ही मापी जाती है, बड़े-बड़े ऑपरेशन चाहे वह दिल का ऑपरेशन हो या दिमाग का उनमें भी कम्प्यूटर की एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

अस्पताल के अलावा कंप्यूटर और किन क्षेत्रों में काम आता है?

अस्पताल के अलावा भी कंप्यूटर बहुत सारी जगह में उपयोग किया जाता है जैसे कि शिक्षा, मनोरंजन, खेल, विज्ञान एवं अनुसंधान, सरकार, व्यवसाय, रक्षा आदि, इनके अलावा भी कंप्यूटर बहुत सारे कामों को पूरा करने के लिए उपयोग किया जाता है, आप यूं कह सकते हैं कि आज के समय में पूरी दुनिया कंप्यूटर पर ही चल रही है।

सारांश -:

तो दोस्तों कैसा लगा आपको हमारा यह आर्टिकल, इस आर्टिकल के जरिए हमने अस्पताल में कंप्यूटर का उपयोग के बारे में विस्तार से जाना, इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको समझ आ ही गया होगा कि हमारे जीवन में कंप्यूटर की बहुत ही अधिक और महत्वपूर्ण उपयोगिता है।

अगर आपको इस आर्टिकल में कुछ भी समझ नहीं आया है, या आप कोई और जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, या हमारे लिए आपके पास कोई और सुझाव है, तो आप आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें अपनी राय दे सकते हैं।

हम आपके कमेंट का जवाब जल्द से जल्द देने का प्रयास करेंगे, अगर आपको हमारा यह आर्टिकल “अस्पताल में कंप्यूटर की क्या उपयोगिता है / अस्पताल में कंप्यूटर की उपयोगिता” अच्छा लगा है, तो इसे अपने दोस्तों और करीबियों के साथ शेयर जरूर करिएगा। आज के लिए इतना बहुत है, जल्द ही मिलते हैं, किसी नए आर्टिकल में नए टॉपिक के साथ। जय हिंद, जय भारत।

My Computer Guru

कंप्यूटर के अलग - अलग क्षेत्रों के एक्सपर्ट इस वेबसाइट पर आर्टिकल लिखते है। आपको कंप्यूटर के बारे में बेसिक से लेकर एडवांस जानकारी इस वेबसाइट www.mycomputerguru.in पर सरल भाषा में बताया जाता है। कंप्यूटर में आपका इंटरेस्ट है तो यह वेबसाइट सिर्फ आपके लिए ही है।

Leave a Comment